लम्बे समय से बीमार चल रही छात्रा के घर पहुंचीं आरके पब्लिक स्कूल की सहपाठी छात्राएं, अन्नया के चेहरे पर आई मुस्कान, शुभकामना संदेश के साथ जल्द स्वस्थ होने की कामना

देवबंद: बीमारी और परेशानी के समय जब अपने लोग साथ खड़े हो जाते हैं तो उस दुख का एहसास कम हो जाता है। इसी रीत को जिंदा रखते हुए आरके पब्लिक स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने लम्बे समय से बीमार चल रही अपनी सहपाठी के घर पहुंच उसका हाल जाना। जिससे बीमार चल रही छात्रा के चेहरे पर खुशी और मुस्कान छा गई।

दरअसल नगर के आरके पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा गांव कुरलकी निवासी अन्नया देशवाल करीब दो महीने से बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आ रही है। उसे पीलिया हुआ है और एम्स ऋषिकेश में उसका उपचार चल रहा है। वह दो दिन पूर्व ही अस्पताल से वापस घर लौटी है। शुक्रवार को अनन्या की सहपाठी छात्राएं स्कूल की प्रधानाचार्या डा.नीरज लता और उप प्रधानाचार्या मोनिका कपूर के साथ अनन्या के घर पहुंची और उसे अपने हाथों से बनाया हुआ शुभकामना संदेश दिया साथ ही ईश्वर से अपनी सहेली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अपनी सहपाठी छात्राओं को देखकर अन्नया के चेहरे पर सुंदर मुस्कान और खुशी छा गई। अन्नया की माता राखी देशवाल ने बताया कि दो महीने से बीमारी के कारण उनकी बेटी गुमसुम हो गई थी। लेकिन आज अपनी स्कूल की सहेलियों को देखकर उसका चेहरा खिल उठा है। जिससे वह बहोत खुश हैं। उन्होंने बेटी अनन्या का इतना ख्याल रखने के लिए प्रधानाचार्या का दिल से आभार जताया है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश