मिरगपुर गांव में महिला व किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल।

देवबंद: मिरगपुर गांव में महिला व किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे कार सवार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए सातों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

सोमवार की रात कार में घूम रहे सात लोग मिरगपुर गांव जा पहुंचे और एक किशोरी और सहारनपुर से आई एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। जब उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों से स्वयं को घिरता देख आरोपितों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपितों को पुलिस को सौंपा। किशोरी के पिता ने पुत्री व विवाहित भांजी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपितों सहारनपुर थाना कोतवाली नगर के छिदयाना वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल वाल्मीकि और विक्रांत, थाना जनकपुरी निवासी सुरजीत, खलासी लाइन सहारनपुर निवासी रवि शंकर, न्यू शारदा नगर निवासी विजय, प्रबुद्धनगर सदर निवासी सावन और उत्तराखंड के देहरादून के नेहरू कालोनी निवासी उदय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश