नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर मेपल्स एकेडमी की छात्रा ने किया नाम रोशन।

देवबंद: जनपद मुजफ्फरनगर में हुई नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में नगर के मेपल्स एकेडमी की 11वीं कक्षा की छात्रा अंशिका गहलोत ने स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

मंगलवार को हाईवे स्थित स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर होनहार छात्रा अंशिका गहलोत का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने बताया कि छात्रा अंशिका ने आर्टिस्टिक ग्रुप और रिदमिक पेयर प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में अंशिका के स्वर्ण पदक हासिल किया है। बताया कि अंशिका का खेलों इंडिया में भी चयन हुआ है। स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश