गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर वार्षिक पत्रिका "गीता दर्पण" का किया गया विमोचन।

देवबंद: श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण का विमोचन किया गया। पत्रिका के माध्यम से समिति अपना वार्षिक आय व्यय विवरण, पंचाग समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी समाज को उपलब्ध कराती है।

सोमवार को गीता भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मेपल्स एकेडमी के चेयरमैन अजय मित्तल, राधा मोहन लाल व मास्टर रामशरण दास द्वारा किया गया। अजय मित्तल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा ही सच्ची मानव व ईश्वरीय पूजा है। केएल जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने गीता प्रचार समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की। पत्रिका संयोजक रितेश बंसल एडवोकेट, दीपकराज सिंघल, विजेश कंसल, देवीदयाल शर्मा व अजय गर्ग ने भी विचार रखे और सभी से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया। अध्यक्षता मास्टर रामशरण गर्ग व संचालन सुधीर गर्ग ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष अजय बंसल, डा. आर्यावर्त शर्मा, डा. विजेंद्र गोयल, विपिन राज गर्ग, अखिल शर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय मित्तल, सुनील बंसल, सुशील कर्णवाल, आलोक गर्ग, सरोज शर्मा, मंजू शर्मा, मधु शर्मा, दुर्गेश व ममता वर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश