सुरक्षा बंदोबस्त के बीच लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, देवबंद विधानसभा में 3 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं।

देवबंद: लोकसभा चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान में जनपद सहारनपुर की सबसे बड़ी विधानसभा देवबंद में 3 लाख 42 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए विधानसभा में कुल 176 मतदान केंद्रों पर 366 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा बल का प्रबंध किया गया है।

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में जनपद सहारनपुर में होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार शाम तक पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शासन ने छह कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी उपलब्ध कराई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए बूथों पर पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। देवबंद विधानसभा क्षेत्र में कुल 176 मतदान केंद्रों पर 366 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिन पर विधानसभा के करीब साढ़े तीन लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर विभिन्न दलों से चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे और देश में अपनी पसंद की सरकार बनाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों सहित सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक बल मौजूद है। शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों और चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश