जंगल में महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

देवबंद: भायला गांव के निकट जंगल में महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फेल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
शुक्रवार की भायला गांव के निकट शिमलाना रोड पर खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने ज्ञान सिंह नामक ग्रामीण के गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। शव पूरी तरह सडक़ चुका था और उसमें से बदबू उठ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालते हुए उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। चर्चा है कि हत्या के बाद महिला का शव यहां लाकर फेंका गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष होगी। उसने उसने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। बताया कि पिछले एक पखवाड़े में देवबंद क्षेत्र में किसी भी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है। सम्भवता शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटना के सम्बंध में जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

देश