बूथ चलो अभियान के तहत नितिन गुप्ता ने ग्रामीणों को मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताई।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने संगठन के निर्देश पर बूथ चलो अभियान के निमित विधानसभा देवबंद के ग्राम गुनारसा क्षेत्र के बूथ स. 299 एवं 300 में प्रवास किया।
प्रवास के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव एवं सरकार के कार्यों की चर्चा की घर घर जाकर मोदी, योगी सरकारों की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को नमो ऐप के विषय में जानकारी देकर डाउनलोड कराया साथ ही साथ बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों के साथ चाय पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल रहे लोगों में आदेश शर्मा, कंवरपाल मास्टर, नितिन कुमार, रिशिपाल चौधरी, नीटू चौधरी, राहुल चौधरी, पारस, वरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश