कुणाल ने उत्तराखंड में लहराया देवबंद का परचम, आर्म रेसलिंग में प्राप्त किया प्रथम स्थान।

देवबंद: उत्तराखंड में आयोजित हुई आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाना) प्रतियोगिता में कुणाल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
उत्तराखंड में आयोजित हुई आर्म रेसलिंग(पंजा लड़ाना) की प्रतियोगिता मे देवबंद निवासी कुणाल वर्मा ने उत्तराखंड मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी और जिला मंत्री विपिन भारतीय ने हर्ष व्यक्त करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अशोक वर्मा, रितेश बंसल, प्रशांत भारतीय, कुलभूषण, डॉ बीपी सिंह और बलवीर सैनी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश