अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा टैंपू, आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल।

देवबंद: स्टेट हाईवे पर एक टैंपू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार महिलाओं में चीख पुकार मच गया। हादसे में सात महिलाएं घायल हुई हैं। जिन्हें पुलिस ने लोगों की मद्द से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
मेरठ में थाना मवाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी एक ही परिवार की कुछ महिलाएं टैंपू में सवार होकर देवबंद क्षेत्र के कुलसत गांव स्थित रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने आ रही थीं। जब टैंपू राज्य राजमार्ग स्थित साईंधाम मंदिर के समीप पहुंचा तो अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार महिलाओँ में चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मद्द से टैंपू में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में शिमला, कमलेश, संजू, मुन्नी, बलजोरी, नीलम और नरेश घायल हो गई। जबकि इसका चालक बाल बाल बल गया। चिकित्सकों का कहना है कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश