देवबंद में दिन निकलते ही पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल।

देवबंद: थाना देवबन्द पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भनेडा रोड पर ईख के खेत में कुछ गोतस्कर गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी देवबन्द मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने गोतस्करो को पकडने का प्रयास किया तो गोतस्करो ने अपने को घिरता देख पुलिस पर गोली चला दी। 
थाना देवबन्द पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया तथा इसके अन्य दो साथी मौके से फरार हो गये। घायल गोकश अभियुक्त का नाम मुजीब पुत्र जियाउल निवासी फुलास थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर है। घायल/गिरफ्तार गोकश अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार अभियुक्तो की तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश