कांग्रेस को 39 बार शिकस्त दिलवा चुके राहुल गांधी को ही जीत का श्रेय, प्रियंका नजरअंदाज़, भाजपा की ओर से जारी वीडियो पर बवाल।

दिल्ली: (शिब्ली रामपुरी) भाजपा की ओर से जारी एक वीडियो पर सियासत में हंगामा हो गया है. कांग्रेस इस पर भड़क गई है. वीडियो में भाजपा की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि प्रियंका गांधी राहुल गांधी से ज्यादा काबिल है लेकिन इतने चुनाव पार्टी को हरवाने के बावजूद भी राहुल गांधी ही कांग्रेस में छाए रहते हैं मुंबई में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में भी प्रियंका गांधी को नहीं बुलाया गया था वहां पर भी राहुल ही नजर आए।

भाजपा द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में बताया गया- 2019 में राहुल गांधी औपचारिक रूप से राजनीति में आए, लेकिन उससे पहले से ही प्रियंका दादी इंदिरा की साड़ी पहनकर प्रचार कर रही थीं। ये सब परिवार के किसी न किसी सदस्य के लिए था। प्रियंका ने कर्नाटक और हिमाचल में 28 से ज्यादा रैलियां कीं और पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हिमाचल में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटी रहीं। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को 39 बार हरवा चुके हैं। इसके बावजूद जीत का श्रेय राहुल को दे दिया जाता है।भाजपा ने अपने वीडियो में कहा- राहुल अब समझ गए हैं कि बहन प्रियंका उनसे ज्यादा काबिल हैं। इसी वजह से गठबंधन I.N.D.I.A. की तीनों बैठक में वो बहन को साथ लेकर नहीं गए। जबकि पार्टी के छोटे-मोटे नेता भी इस मीटिंग में शामिल हुए थे। राहुल जिस तरह से इस बैठक से बहन को दूर रखते हैं, उससे पता चलता है कि यहां पर जलन का मामला है।

राहुल अपनी बहन प्रियंका से पार्टी के लिए प्रचार तो करवा लेते हैं, लेकिन उन्हें सांसदी के लिए सीट तक नहीं देते।
 भाजपा के इस वीडियो पर कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर ऐतराज जताया है और इसे भाजपा की ओछी मानसिकता करार दिया है।

Post a Comment

0 Comments

देश