व्यापारियों ने किया नवागंतुक एसडीएम का स्वागत, व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

देवबंद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल देवबंद इकाई के पदाधिकारियों नवागंतुक एसडीएम अंकुर वर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और व्यापारियों के प्रति सहयोग की आशा व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय पहुंच एसडीएम अंकुर वर्मा से भेंट की। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने अपने संगठन एवं पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए देवबंद नगर के व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में वार्ता की। नगर प्रभारी राजन छाबड़ा एवं नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने एसडीएम को पटका पहनकर उनका अभिनंदन किया। संजय चावला, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, वरयाम खान, चौधरी सतवीर सिंह, विपिन त्यागी एड, अर्जुन सिंघल, श्याम चौहान, राकेश मित्तल, कुशल सिंघल, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश