लिंक नहर में शत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस, महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका।

देवबंद: लिंक नहर में महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालते हुए पीएम के लिए भिजवा दिया। महिला की हत्या कर शव पानी नहर में फेंक दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शुक्रवार की सुबह कुरड़ी गांव के कुछ लोगों ने देवबंद-रुडक़ी लिंक नहर में महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर सीओ रामकरण सिंह व प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। नहर में महिला का शव मिलने की खबर मिलने पर एसपी देहात सागर जैन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालते हुए उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 27-28 वर्ष के आसपास होगी। वह मैरून रंग का सलवार सूट पहने है। शव काफी हद तक सड़ चुका है। मृतका के चेहरे व गर्दन पर घाव के निशान मौजूद हैं। जिससे लगता है कि संभवत किसी ने महिला की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया होगा। शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है इसलिए पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। जिसे 72 घंटे तक वहीं रखा जाएगा।
एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि शव नहर में उत्तराखंड की तरफ से बहकर आया है। इसलिए उत्तराखंड के हरिद्वार, रूडक़ी, मंगलौर व झबरेड़ा थानों को सूचित कर 28 से 35 साल की गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी मांगी गई है। ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके। स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर से घटना की जानकारी कर रही है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश