श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने गरीब कन्या के विवाह के लिए दिया डबल बेड, गद्दे एवं सिलाई मशीन।

देवबंद: श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के संयुक्त तत्वाधान में एक गरीब कन्या के विवाह के लिए डबल बेड, गद्दे एवं सिलाई मशीन भेंट की गई। 
श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष सतीश गिरधर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि बुधवार को इस कन्या का विवाह संपन्न होना है, इन्होंने एक डबल बेड एवं सिलाई मशीन के लिए कहा था। हरि नाम संकीर्तन मंडल और व्यापार मंडल ने मिलकर इस सेवा कार्य को किया।
उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चा मानव धर्म है, इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं है, सभी लोगों को मानव सेवा के लिए आगे बढ़ कर आना चाहिए। इस सेवा कार्य में राजेश सिंघल, प्रवीन धीमान, रोबिन अग्रवाल, अवनीश भारती, नंदकिशोर नागर, प्रदीप सिंघल, आयुष गुप्ता, अनिल महाजन, मनीष भारती का सहयोग रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश