जानिए देवबंद में ईदगाह और मस्जिदों में किस-किस समय पर होगी ईद की नमाज़।

देवबंद: ईद उल फितर को लेकर नगर में चारों तरफ खुशी का माहौल है, जहां बाजारों में जबरदस्त हलचल है वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों इबादतों में लगे हुए हैं। ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ईदगाह में ईद की नमाज को लेकर बड़े पैमाने पर सफाई व्यवस्था की गई है और ईद की नमाज को लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं, वहीं प्रशासन की ओर से सड़कों पर नमाज न पढ़ने व लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही करने का आदेश दिया गया है, साथ ही सड़कों पर नमाज ना पढ़ने की अपील की गई है।

देवबंद में किस किस समय होगी ईद की नमाज।

ईदगाह देवबंद में  सुबह  8:00 बजे
दारुल उलूम देवबंद की मस्जिद ए रशीद  6:30 बजे
मर्कजी जामा मस्जिद  8:15 बजे
दारूल उलूम ज़करिया स्टेट हाईवे देवबंद  8:00 बजे
पुरानी जामा मस्जिद पठानपुरा 8:15
मुगलों वाली मस्जिद रेती चौक 6:15
मस्जिद घासमंडी भायला रोड 8:00 बजे
मदरसा असगरया भायला रोड 8:30 बजे
मस्जिद किला निकट कोतवाली 8:30 बजे
स्टेशन वाली मस्जिद में  सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।


समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश