नजर आया शव्वाल का चांद, दिल्ली, लखनऊ और देवबंद के उलेमा ने की पुष्टि, शनिवार को देश भर में मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार।

देवबंद: मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर 22 अप्रैल को मनाया जाएगा।  देश भर में ईद का चांद शुक्रवार को देखा गया है।
बता दें कि ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान महीने के खत्म होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है।
दिल्ली, लखनऊ और दारुल उलूम देवबंद जैसे मुख्य संस्थानों की ओर से शव्वाल  का चांद देखे जाने की पुष्टि करते हुए शनिवार को देशभर में ईद मनाने का ऐलान किया गया जिसके बाद मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
रमजान के आखिरी दिन दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय ईद मनाता है।  इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं. ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।
बता दें कि मुसलमानों का यह त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगते हैं। दुनिया भर में ईद के इस त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है. ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के कारण साल-दर-साल बदलती रहती है. यह कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. इसमें चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार दिनों की गिनती की जाती है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश