भाकियू तोमर के कार्यक्रम में नए ग्राम अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सौंपें नियुक्ति पत्र, बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर जताया रोष।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर नए ग्राम अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
रविवार को शिवपुर गांव में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह ओहलान ने प्रधान शीशपाल को ग्राम अध्यक्ष, मोहित, विजयपाल व अर्जुन सिंह को उपाध्यक्ष और अनिल को मंत्री बनाया गया। ओहलान ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन स्थापना के बाद से किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। वीरेंद्र सिंह ने मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर रोष जताया। कहा कि नागल की बजाज शुगर मिल समेत कई मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान है। लेकिन सरकार किसानों को उनका हक दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसी मिलों के खिलाफ संगठन जल्द मोर्चा खोलेगा। नागल ब्लॉक अध्यक्ष चौ. जितेंद्र सिंह ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों से अपनी कार्यकारिणी जल्द घोषित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुशील कुमार, अभिमन्यु, राजू तगी, सुलेमान बसेड़ा, राजकुमार खेड़ामुगल, जावेद अली गांगनौली, जगदीश बीरपुर, जोगेंद्र, यशपाल, परवेज आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश