पीएम मोदी की माता हीराबा की मृत्यु पर शोक में डूबे भाजपाई, दी श्रद्धांजलि।

देवबंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबा की मृत्यू पर भाजपाईयों ने गहरे दुख जताया है। कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर हीराबा को श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की माता हीराबा की मृत्यू पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से पीएम मोदी ही नहीं बल्कि पूरा देश सदमे में है। पीएम मोदी के दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, अधिवक्ता विपिन त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा और भाजपा नेत्री शशिबाला पुंडीर, भाजपा नेता दीपक राज सिंघल हीराबा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि मोदी जी मन की बात टीवी पर करते थे। लेकिन अंतरात्मा की बात अपनी मां से करते थे। वह हीराबा को अपना सच्चा दोस्त भी मानते थे। डॉ. डीके जैन, रामशरण शर्मा, पंकज त्यागी, विकास त्यागी, अभिषेक, अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार, सरदार बालेंद्र सिंह आदि ने पीएम मोदी की माता के निधन पर गहरा दुख जताया है। 
बीआर कॉलेज में हुई शोकसभा में हीराबा की मौत पर दुख जताया गया। इसमें सचिव जर्नाधन दास त्यागी, प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शर्मा, डॉ. योगेंद्र त्यागी, अरुण कुमार, निधि त्यागी, गौरव शर्मा, डॉ. ज्योति रानी, प्रिया सिंह, राजपाल, तिरथपाल, अंजर उस्मानी, काजल सक्सेना आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश