पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित परिचय बैठक में अधिकारियों को किया गया सम्मानित।

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एसडीएम संजीव कुमार व नवआयुक्त थाना प्रभारी हृदय नारायण दीक्षित के साथ एक परिचय बैठक का आयोजन रेलवे रोड स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मंडल उपाध्यक्ष अजय गर्ग के आवास पर किया गया है। इस दौरान फूल मालाएं और पटका पहना कर अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन एक दूसरे के पूरक है, व्यापार मंडल अच्छे कामों के लिए पुलिस प्रशासन को सम्मानित करने का काम भी करता है और व्यापारियों के उत्पीड़न अथवा शोषण होने पर पुलिस व प्रशासन के साथ संघर्ष के लिए भी तैयार रहता है। 
उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ न्याय संगत कार्यों के लिए हर समय खड़े हैं कोई भी व्यापारी किसी भी समय उनसे बेझिझक संपर्क कर सकता है।

कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी कारण असुरक्षा की भावना से ग्रसित होने की जरूरत नहीं है, पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल से नगर के चौराहे पर कैमरे लगवाने के लिए निवेदन किया ताकि किसी भी छोटी बड़ी वारदात पर समय से कार्रवाई की जा सके। 
बैठक को सहारनपुर से आए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जय वीर राना विनय ने संबोधित करते हुए कहा कि देवबंद इकाई पूरे जिले में सबसे अधिक सक्रियता के साथ व्यापारियों को अपने साथ जोड़े हुए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, व्यापार मंडल के संरक्षक संदीप शर्मा व महामंत्री राजेश सिंघल ने कहा कि मुख्य बाजारों पर ई रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाई जाए ताकि बाजारों में जाम की स्थिति में हो।
बैठक को मनोज सिंघल, अमित सोनी, नीरज कंसल, सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री लकी वर्मा, मोहम्मद फिरोज आदि ने भी संबोधित किया। 
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अमित मदान, जिला उपाध्यक्ष सुशील कांबोज, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी, सुमित धवन, अंकित जैन, प्रदीप सिंघल, वीरेंद्र शर्मा,अंशुल वर्मा, आयुष गुप्ता, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद नोमान, सचिन ऐरन, रोबिन अग्रवाल, परवीन धीमान, रामकुमार वर्मा, दीपक गर्ग,सोहन कुच्छल, सतीश वर्मा, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश