नगर में निकाली गई शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ फूलों से स्वागत, भव्य झांकियां बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र।

नगर में निकाली गई शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ फूलों से स्वागत, भव्य झांकियां बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र।
देवबंद: श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। साथ ही इसमें शामिल भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। 

श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव में बुधवार दोपहर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान श्रीराम की आरती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने की। जबकि शुभारंभ नरेंद्र बंसल उत्कर्ष बंसल ने किया।
श्रीराम लीला मैदान से आरंभ हुई शोभायात्रा अनाज मंडी, एमबीडी चौक, मेन बाजार, हनुमान चौक, पांचों पांडव चौक, श्री राधा वल्लभ मंदिर, जीतगिरि मंदिर.से होकर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी पर देवीकुंड मैदान पहुंचा। यहां भगवान श्रीराम और रावण युद्ध का मंचन हुआ। जिसके बाद अग्नि बाण द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। 
मुख्य अतिथि लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विशिष्ट अतिथि विनोद गुप्ता व डॉ. सहज गर्ग रहे। मंच उद्घाटन मनोज नामदेव, योगेंद गोयल और आशुतोष गुप्ता ने किया। संचालन देवी दयाल शर्मा ने किया। इस दौरान राकेश सिंघल, राजीव गुप्ता, सुभाष कुच्छल, संजय सैनी, विशाल गर्ग, राजकुमार जाटव, अजय गुप्ता, मनोज गर्ग, अशोक गुप्ता, अनन्त गर्ग, नीरज कंसल, रितेश बंसल, मनोज सिंघल, अनुज अग्रवाल, हरिकिशन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, चंदेना कोली में श्रीराम सेवा समिति के बैनर तले दशहरा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसके उपरांत रावण का पुतला दहन किया गया। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश