उद्यमियों की प्रमुख संस्था लघु उद्योग भारती का कुनबा बढ़ा, तुषार गर्ग को बनाया गया आजीवन सदस्य।

उद्यमियों की प्रमुख संस्था लघु उद्योग भारती का कुनबा बढ़ा, तुषार गर्ग को बनाया गया आजीवन सदस्य।
देवबंद: लघु उद्योग भारती देवबंद के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है,, संगठन द्वारा प्रमुख उद्यमी तुषार गर्ग को संस्था का आजीवन सदस्य बनाया गया है।
गुरुवार को लघु उद्योग भारती देवबंद औद्योगिक क्षेत्र के संस्थापक नितिन गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती के औद्योगिक क्षेत्र के संयोजक अंकुर कंसल के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने आज प्रमुख युवा उद्यमी तुषार गर्ग को संस्था का आजीवन सदस्य बनाया।
अनुपम गुप्ता ने कहा कि देवबंद औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण लगातार जिले के अधिकारियों से कराया जा रहा है किसी भी उधमी का शोषण किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नितिन गुप्ता ने कहा कि 2016 से अब तक लघु उद्योग भारती ने संपूर्ण जिले में अपने किए गए कार्यों के कारण विशेष छाप छोड़ रखी है आज हर उद्यमी लघु उद्योग भारती का सदस्य बनना चाहता है, इसी कड़ी में तुषार गर्ग के सदस्य बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी, कुछ दिन पूर्व ही तुषार गर्ग व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष बने हैं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश