मेडिकल स्टोर स्वामी को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी, चंडीगढ़ रेफर।

मेडिकल स्टोर स्वामी को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी, चंडीगढ़ रेफर।
देवबंद: अज्ञात लोगों द्वारा मेडिकल स्टोर स्वामी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
देवबंद के करंजाली गांव निवासी 38 वर्षीय नरेश सैनी पुत्र ऊदल सिंह मकबरा चौक पर मेडिकल स्टोर चलाता है। सोमवार रात करीब 8 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्टेट हाइवे स्थित फ्लाई ओवर के पिलर 77 के निकट पहुंचा तो अचानक उस पर फायरिंग हो गई। पेट में गोली लगने से नरेश गंभीर घायल हो गया। गोली की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल करते हुए घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी पियूष दीक्षित का कहना है कि इलाज के लिए घायल को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। गोली किसने और क्यों मारी, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश