पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अनुपम गुप्ता और आलोक तनेजा सहित कई को किया गया सम्मानित।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 
अनुपम गुप्ता और आलोक तनेजा सहित कई को किया गया सम्मानित।
देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) देवबंद इकाई द्वारा अनुपम गुप्ता जिला अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, आलोक तनेजा जिला अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, अमरीश गोयल प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, राजकमल अग्रवाल जनरल सेक्रेटरी लघु उद्योग भारती का सम्मान किया गया।
शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश सिंघल के निवास स्थान अशोक विहार पर सभी आमंत्रित अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर अनुपम गुप्ता व आलोक तनेजा कि व्यापार मंडल लघु उद्योग भारती एवं पत्रकार संगठन सभी एक दूसरे की पूरक वह सहयोगी संस्थाएं है और समाज में सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर समाज हित के कार्य करने हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल, नगर महामंत्री राजेश सिंघल, रोबिन अग्रवाल, ललित मोहन गोयल, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश