देवबंद में निकली नेजा छड़ी की पदयात्रा, गोगा म्हाड़ी पर मेला शुरू।

देवबंद में निकली नेजा छड़ी की पदयात्रा, गोगा म्हाड़ी पर मेला शुरू।
देवबंद: देवीकुंड रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर सोमवार को भव्य मेले का आयोजन या गया। श्रद्धालुओं ने गोगा जहारवीर की म्हाड़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाकर परिवार में सुख स्मृद्धि की कामना की। इससे पूर्व नगर में श्री जहारवीर जी का प्रतीक नेजा छड़ी की भव्य पद यात्रा भी निकाली गई।

श्री गुग्घावीर म्हाड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में देवीकुंड पर आयोजित हुए मेले से पूर्व श्री जहारवीर जी का प्रतीक नेजा छड़ी की भव्य पद यात्रा श्री शिवेश्वर महादेव मंदिर जाटव नगर नया बांस से आरंभ हुई। जिसका उद्घाटन लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदित्य गर्ग ने फीता काटकर किया। छड़ी पूजा भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग द्वारा की गई। पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने बताया कि भाद्रपद श्री कृष्ण पक्ष की नवमी को राजस्थान के बागड़ स्थित गांव दरदेड़ा में गुग्घावीर जी का जन्म हुआ था। अपने समय में वीर पुरुष गुग्घावीर ने अनेक लड़ाइयां लड़ते हुए विजय प्राप्त की।

नेजा छड़ी की पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई देवीकुंड रोड स्थित म्हाड़ी स्थल पर संपन्न हुई। जहां पर श्रद्धालुओं ने छड़ी पूजन किया। बाद में म्हाड़ी पर मेला शुरू हुआ, जो सात सितंबर तक चलेगा। इस दौरान मंगलसैन, गोपीचंद जाटव, यशपाल सिंह, जयप्रकाश, सुरेश, विनोद जाटव, वेदप्रकाश, अजय जाटव, अशोक, जोगिंद जाटव, चौधरी ओमपाल सिंह, विकास त्यागी,आलोक खटीक आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश