सभासद पति सलीम ख्वाजा बने राष्ट्रीय लोकदल के देवबंद विधानसभा प्रभारी, सातों विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए गए।

सभासद पति सलीम ख्वाजा बने राष्ट्रीय लोकदल के देवबंद विधानसभा प्रभारी, सातों विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए गए।
देवबंद: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा सहारनपुर की सातों विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। देवबंद विधानसभा का प्रभारी सभासद पति सलीम ख्वाजा को नियुक्त किया गया है। सलीम ख्वाजा की
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
सहारनपुर मंडल प्रभारी योगिंदर सिंह द्वारा जनपद की सभी सातों विधानसभाओं का प्रभार सौंपते हुए नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी और पत्र भेजकर बताया कि आप को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और प्रदेश प्रभारी सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी द्वारा विधानसभा प्रभारी मनोनयन किया जाता है और हमे आशा नही पूर्ण विश्वास है कि आप पार्टी की नीतियों एवं विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगे।
राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी सलीम ख्वाजा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और विधानसभा स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
वहीं राष्ट्रीय लोक दल द्वारा नेकीराम को बेहट विधानसभा का प्रभारी, चौधरी अरविंद सिंह को नकुड प्रभारी, चौधरी पंकज सिंह को गंगोह प्रभारी, आरिफ मुखिया को सहारनपुर देहात का प्रभारी, रमेश चौहान को सहारनपुर नगर विधनसभा का प्रभारी और मोहम्मद फरमान को रामपुर मनिहारान विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश