त्यागी सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

त्यागी सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
देवबंद: त्यागी सभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। करीब 120 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिंह दिए गए। 
रविवार को स्टेट हाईवे-59 पर स्थित बाबूराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में त्यागी सभा के संरक्षक जनार्दन दास त्यागी ने कहा कि संगठन पिछले करीब 40 वर्षों से अधिक समय से समाज के मेधावियों में उत्साहवर्धन कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक करने का कार्य कर रही है। डा. कांता त्यागी ने कहा त्यागी समाज को चाहिए कि वह एकजुट होकर देश और समाज के लिए काम करे। सभा के देवबंद अध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा त्यागी समाज हमेशा से ही राष्ट्रवादी समाज रहा है। समाज में फैली बुराईयों को दूर कर आगे बढ़ना चाहिए।
मनोज त्यागी और धर्मवीर त्यागी ने शासन प्रशासन से नोएडा प्रकरण में श्रीकांत त्यागी पर लगी गैंगस्टर को हटाए जाने की मांग की। चेतावनी दी यदि शासन प्रशासन ऐसा नहीं करता तो त्यागी समाज गांव दर गांव यह आंदोलन शुरु करेगा। 

अमरीश त्यागी ने मेरठ में चल रहे धरने को समर्थन देते हुए धरने में शामिल होने की घोषणा की। इसमें ब्रजभूषण त्यागी, अनुज त्यागी, अभिषेक त्यागी, संजीव त्यागी, अनिल त्यागी, विपिन त्यागी, नरेंद्र त्यागी, डा. अमित त्यागी, राजबल त्यागी नरेंद्र त्यागी, माणिक त्यागी, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे। 


समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश