धार्मिक स्थलों पर अंडे फेंकने के आरोप में देवबंद पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार।

धार्मिक स्थलों पर अंडे फेंकने के आरोप में देवबंद पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार।
सहारनपुर/देवबंद: धार्मिक स्थलों पर अंडे फेंकने के आरोप में देवबंद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक अभियुक्त दिल्ली का निवासी है। आरोप है कि युवकों द्वारा सिपाही को गाड़ी मे खीचने की कोशिश भी की गई। 
इस संबंध में शुक्रवार को एसपी देहात सूरज राय ने पुलिस लाइन सहारनपुर में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवक माहौल खराब करने के लिए देवबंद फ्लाईओवर के ऊपर खड़े होकर धार्मिक स्थलों पर गुलेल से अंडे और पत्थर फेंक रहे थे। जिसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस ने फ्लाई ओवर से चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अहमद, शाहबान, सादिक और अफजल (दिल्ली) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ माहौल खराब करने और कांस्टेबल को कार में खींच कर उसका अपहरण के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 अंडे, एक गुलेल, तीन मोबाईल और एक कार बरामद करने का दावा किया है।

रिर्पोट: रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश