साऊथ अफ्रीका में हो गई पति की मौत, महिला ने प्रधानमंत्री से लगाई पति का शव भारत मंगवाने की गुहार।

साऊथ अफ्रीका में हो गई पति की मौत, महिला ने प्रधानमंत्री से लगाई पति का शव भारत मंगवाने की गुहार।
देवबंद: साऊथ अफ्रीका में काम करने वाले भायला गांव निवासी मनोज की बीमारी के चलते मौत हो गई। मनोज की पत्नी ने सरकार से पति का शव साउथ अफ्रीका से भारत
मंगवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम द्वारा जांच आख्या डीएम को भेज दी गई है।
देवबंद के भायला गांव निवासी संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति मनोज कुमार साउथ अफ्रीका की एक कंपनी में नौकरी करते थे। 27 अगस्त को बीमारी के चलते वहां पति की मौत हो गई थी। उसके घर
में कोई कमाने वाला भी नहीं है। उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वह पति का शव भारत ला सके। पत्र में पति के शव को भारत मंगवाने की मांग की गई। 
विदेश मंत्रालय के आदेश के बाद डीएम अखिलेश सिंह ने एसडीएम देवबंद दीपक कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि जांच कराकर आख्या जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। बताया कि पीडि़ता संगीता शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उसके बच्चे अभी पढ़ रहे हैं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश