दुखद खबर: हजरत जी संसारपुरी 'मुफ्ती सैय्यद मुकर्रम हुसैन' का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।

दुखद खबर: हजरत जी संसारपुरी 'मुफ्ती सैय्यद मुकर्रम हुसैन' का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।
सहारनपुर: जनपद के मशहूर बुज़ुर्ग आलिमे दीन हरजत मौलाना मुफ्ती सैय्यद मुकर्रम हुसैन काजमी संसारपुरी का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे हजरत जी संसारपुरी ने आखिरी सांस ली।
उनके इंतकाल होने की खबर लगते ही क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में लोगों का संसारपुर स्थित उनके आवास पर तांता लग गया।
हजरत जी के परिवारिक लोगों ने उनके इंतकाल की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी नमाजे जनाजा के समय संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ। नमाजे जनाजा का समय तय होने के बाद उसकी सूचना दी जायेगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश