भाजपा नगर मंडल द्वारा राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को किया गया सम्मानित, मंत्री ने किया सरकार और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान।

भाजपा नगर मंडल द्वारा राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को किया गया सम्मानित, मंत्री ने किया सरकार और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान।
देवबंद: भाजपा नगर मंडल की बैठक का में क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग का राज्य मंत्री बनाए जाने पर उनका सम्मान करते हुए योगी सरकार का आभार जताया गया और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने की अपील की गई।
रविवार को मजनू वाला रोड के निकट स्थित जहान गार्डन में आयोजित बीजेपी नगर मंडल की ओर से आयोजित स्वागत एवं सम्मान समरोह में क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री व बृजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि आज भाजपा के शासन काल में देश और प्रदेश को विकास के नए मार्गों पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव प्रदेश की जनता को सभी सुख सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने भाजपा नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई बधाई दी और आभार जताया।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी है कहा कि भाजपा संगठन पर विशेष ध्यान देने वाली पार्टी है, भाजपा संगठन में लोकतंत्र है जहां सभी को बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो एक छोटे कार्यकर्ता को भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे उच्चे पदों तक पहुंचाती है। उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं के समाधान और की सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान नगर मंडल द्वारा क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह को मंत्री बनने पर उनका सम्मान करते हुए योगी सरकार का आभार जताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने की और संचालन अनूप गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता, संदीप शर्मा एडवोकेट, विपिन भारतीय, अरुण गुप्ता, बलबीर सैनी, सुधीर भारद्वाज, राजेश जोहरी, अरविन्द जोहरी, विनय कुमार काका, पवन धीमान, विवेक तायल, विजय त्यागी, अनवर इंजीनियर, मुर्तज़ा कुरैशी, विजेश कंसल, डॉ. सुखपाल सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश