द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटकर जताई खुशी।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटकर जताई खुशी।
देवबंद: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने पर भाईपाई गदगद हैं। शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के आवास पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है। इसमें जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गांगुली, राजू सैनी, कुलदीप सैनी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, शिक्षक नगर में ओमपाल चौधरी, बिजेंद्र गुप्ता, डा. कांता त्यागी और आलोक खटीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी मनाई। इसमें मंजू शर्मा, स्नेहा टंडन, धनराज त्यागी, जोगेंद्र जाटव, डा. विराज देशवाल, मास्टर हनीफ, कल्याण सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश