भाजपा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल आदि वितरित कर मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस।

भाजपा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल आदि वितरित कर मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस।
देवबंद: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल आदि देकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए साफ सफाई का संदेश दिया।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओ और कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल पहुंचकर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल आदि वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और अस्पताल में सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई और स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का काम करती है और सभी के लिए बिना भेदभाव विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर नगर महामंत्री राममोहन सैनी, नितिन गुप्ता मीडिया सह प्रभारी, राजेश अनेजा, दीपक गर्ग, पवन धीमन, अरविंद जोहरी, विपिन शर्मा, वतन गर्ग, विशाल शर्मा, मांगेराम सैनी, लक्की वर्मा, रविंद्र सैनी, अजीत, अजय, राजू सैनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांता त्यागी, मंजू शर्मा, स्नेहा टंडन पवन देवी, निखिल गर्ग और गगन मित्तल आदि रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश