कोविड के कारण कई बड़े बदलाव के साथ चुनाव आयोग ने किया उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान।

कई बड़े बदलाव के साथ चुनाव आयोग ने किया उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान।
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, इन पांचों राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव होंगे और 7 चरणों में सभी पांच राज्यों के चुनाव को समाप्त कराया जाएगा, पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि उसके ठीक एक महीने बाद 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों में के एक साथ रिजल्ट आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव संबंधी सभी जानकारियां सामने रखी।

सात चरणों में होगा पांचों राज्यों में चुनाव।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 10 फरवरी को पहला चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवां चरण, 3 मार्च को छ्टे दौर का मतदान होगा जबकि 7 मार्च को आखिरी चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव के एक साथ नतीजे आएंगे। 

यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं। सात राज्यों के लिए मतदान सबसे पहले 10 फरवरी को शुरू होगा। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगा।
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को वोटिंग होगी। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक साथ 14 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर में दो चऱणों में मतदान होगा, मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को कराया जाएगा।

कोविड़ के कारण ये हुए बदलाव।
चुनावी रैलियों, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो, बाइक रैली, पदयात्रा पर 15 जनवरी तक रोक रहेगी। किसी भी तरह का विजय जलूस नही होगा। 16 फीसदी पोलिंग बूथ बढ़ाए गए, एक बूथ पर 1500 की जगह अब 1250 मतदाता अपना वोट डालेंगे। वोटिंगके समय में एक घंटे का इजाफा किया गया है, मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य है। उम्मीदवार ऑनलाइन भी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटकॉल लागू किए जाएंगे।
कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराए जाएंगे। पोलिंग बूथ पर मास्क, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था की गई है।
16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं। इस बार पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1250 कर दी गई है।
80 प्लस आयु वाले वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी।कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए बैलट वोटिंग की सहूलियत होगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि 900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नज़र रखेंगे, उम्मीदवार को अपना आपराधिक इतिहास बताना जरूरी होगा, उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी भर सकेंगे, सुविधा एप के ज़रिए ऑनलाइन नामांकन होगा, सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया है, एक बूथ पर 1250 वोटर वोट डाल सकेंगे। 
चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश पंजाब और उत्तराखंड में एक उम्मीदवार 40 लाख जबकि मणिपुर और गोवा में एक उम्मीदवार 28 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति होगी।

Post a Comment

0 Comments

देश