उत्तर प्रदेश जनकल्याण ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल और गर्म कपड़ों।

उत्तर प्रदेश जनकल्याण ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल और गर्म कपड़ों।
देवबंद: सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल और गर्म कपड़ों को वितरण किया गया।

शुक्रवार को हाईवे स्थित शिव मंदिर परिसर में गर्म कपड़ों का वितरण करते हुए मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि समाजसेवा से बढक़र कोई पुनीत कार्य नहीं होता है। सर्दी के मौसम में असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए विशेष रूप से सम्पन्न लोगों का आगे आना चाहिए। इस दौरान मंच से जुड़ी महिलाओं ने बुजुर्गों को कम्बल और बच्चों को जर्सियों का वितरण किया। नई जर्सियां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सीमा धीमान, रेखा, बब्ली, अनीता धीमान, सुषमा, नरेश, सुनीता, सुधा रानी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश