रामकृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, उप जिलाधिकारी और प्रधानाचार्य ने दी जानकारी।

रामकृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, उप जिलाधिकारी और प्रधानाचार्य ने दी जानकारी।
देवबंद: जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर के आदेश अनुसार प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल नोडल अधिकारी विधानसभा देवबंद के नेतृत्व में शनिवार श्री रामकृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज देवबंद में वोट जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के केएल जनता इंटर कॉलेज, एच ए वी इंटर कॉलेज, इस्लामी इंटर कॉलेज,श्री रामकृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज देवबंद के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
उपजिलाधिकारी देवबंद के द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के संबंध में गरुड़ ऐप वोटर हेल्पलाइन एवं फार्म संख्या 6 के विषय में जानकारी प्रदान की गई। अध्यापिका ममता वर्मा अध्यापक राधेश्याम राणा द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं के फॉर्म संख्या 6 भरवाए गए। विद्यालय की गठित मतदाता जागरूक टीम द्वारा गली मोहल्लों में जाकर फॉर्म भरवाए गए एवं मतदान के लिए जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी अरुण कुमार गोयल ने समस्त नगर वासियों को आने वाले सभी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया एवं सभी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कर अपना इमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करने की निस्वार्थ आशा व्यक्त की।
रैली का उद्घाटन उप जिला अधिकारी एवं प्रधानाचार्य श्री राम कृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर तहसील देवबंद तक निकाली गई। रैली में प्रधानाचार्य, अरुण कुमार गोयल, सुभाष चंद, राधेश्याम राणा, ममता वर्मा، अनिता बंसल, आशु कपिल, ओमकार यादव, ललित कुमार, मोहम्मद तनवीर अहमद, कुलदीप कुमार, नवीन भसीन, गौरव राव और रवि कुमार उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश