भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बढ़ा कुनबा, कई लोगों ने ली सदस्यता।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बढ़ा कुनबा, कई लोगों ने ली सदस्यता।
देवबन्द: आज पूर्व सभासद एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फैज़ान कुरैशी के नेतृत्व में और उनके प्रयास से कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर फैज़ान कुरैशी ने कहा कि आने वाले 2022 ने फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश फिर विकास की नई राह पर चलेगा, भाजपा की नीतियों के कारण लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहें है और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मुर्तजा कुरेशी, नगर उपाध्यक्ष मरगूब अंसारी, आमिर अंसारी, आफताब अंसारी, सोहेल कुरेशी, गुलजार अंसारी, शाहिद पठान आदि भाजपा कार्यकर्ता अल्पसंख्यक मोर्चा देवबन्द इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश