कामगारों को ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए किया प्रेरित, कहा सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ।

कामगारों को ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए किया प्रेरित, कहा सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ।
देवबंद: भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में कामगारों को ई-श्रमिक कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार की श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

मंगलवार को भाजपा श्रम प्रकोष्ठ द्वारा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि कामगारों से अपने ई-श्रमिक कार्ड बनवाने का आह्वान किया। कहा कि निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार अपने ई-श्रमिक कार्ड बनवा सकते है। बताया कि इस कार्ड की मदद से रजिस्टर्ड कामगार देश में कहीं भी, कभी भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा इसमें आयुष्मान व मुफ्त दुर्घटना बीमा की मदद भी है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से कामगार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एड. ने कहा कि गरीबों व कामगारों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चलाए है। पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभांवित होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कामगारों को फलों का वितरण भी किया गया। इस दौरान मनोज नामदेव, संजय त्यागी, मनोज कुमार, सन्नी, विकास, असलम, हैदर आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश