हजरत शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी की खानकाह की ज़ियारत करने पहुंचे पूर्व मंत्री, भाजपा सरकार की करी कड़ी आलोचना।

हजरत शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी की खानकाह की ज़ियारत करने पहुंचे पूर्व मंत्री, भाजपा सरकार की करी कड़ी आलोचना।

देवबंद: सपा सरकार के पूर्व मंत्री और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का देवबंद के मदरसा जामिया शेखुल हिंद में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान पूर्व मंत्री ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर की कड़ी आलोचना की।

सोमवर को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने साथियों के साथ सिद्धार्थ सिंह का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। सिद्धार्थ सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी की खानकाह की जियारत भी की। यहीं से तहरीक-ए-रेशमी रुमाल आंदोलन चलाया गया था। 

इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से हर वर्ग परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है पढ़ा लिखा नौजवान नौकरी की तलाश में भटक रहा है और किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में विकास की गंगा बही और किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया गया। नौजवानों को रोजगार के लिए भी भटकना नहीं पड़ता था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इसमें असद जमाल फैजी, मोनिस गौड, डा. राजेश शर्मा, अनवर अली अंसारी, अब्बास गौड, मुस्तकीम, सरफराज गौड आदि मौजूद रहे। 

 समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश