भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी। (सालार ग़ाज़ी)

भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी। (सालार ग़ाज़ी)

नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मौलाना जावेद आब्दी और उत्तर प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रविवार को नोएडा पहुंचे। सेक्टर 29 नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी महानगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे  
कार्यक्रम का आयोजन सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग की अध्यक्षता में वह लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजीम अली जैदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी, सपा महानगर महासचिव शंभु प्रसाद पोखरियाल, सपा महानगर उपाध्यक्ष शकील सैफी सचिव कुलदीप शर्मा वह पूर्व मंत्री जावेद आब्दी के मीडिया प्रभारी गुलशन अब्बास मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सपा प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने किया। 
सपा नेता जावेद आब्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही माह बचे है। इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए। घर-घर जाकर सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाए। भाजपा सरकार का जाना तय है। साढ़े चार साल के शासनकाल में भाजपा एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा है।सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। यहां केवल हिटलरशाही चल रही है। आवाज उठाने वालों पर लाठियां चलायी जा रही हैं। बेगुनाह लोगों पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं। अयूब अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमलों वाली है। विकास नाम की कोई चीज नहीं है। न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। तरह-तरह के कानून लाकर सरकार किसान को बर्बाद करने पर आमादा है। वर्ष-2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के साथ 
देश की दिशा-दिशा तय करेगा। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बेरोजगार, महिलाएं और बहन बेटियां अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। भाजपा ने सभी के साथ धोखा किया है। वहीं सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि लोग भी कोरोना महामारी से ठीक ढंग से उबर भी नहीं पाए है कि बेतहाशा महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कार्यक्रम के समापन संबोधन में महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने सभी मीडिया बंधुओं को धन्यवाद दिया और सभी नवनियुक्त नोएडा महानगर लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। 
 
रिर्पोट: सालार गाजी
Posted By: Sameer Chaudhary

Post a Comment

0 Comments

देश