लखीमपुर खीरी जाते हुए सरसावा में रोके गए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, कग्रेसियों और अधिकारियों के बीच काफी देर चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

लखीमपुर खीरी जाते हुए सरसावा में रोके गए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, कग्रेसियों और अधिकारियों के बीच काफी देर चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

हारनपुर:पंजाब से लखीमपुर खीरी जाते हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को सरसावा थाना क्षेत्र की शाहजहांपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोका, काफिले में शामिल गाड़ियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा, सिद्धू और पुलिस अधिकारियों में नोंक झोंक जारी, काफी देर मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा जारी।

अपने काफिले के साथ पंजाब से लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस ने यूपी में प्रवेश करते ही सरसावा में रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की कर बेरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढऩे की प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं और सिद्धू को हिरासत में ले लिया। तीन विधायक व दो मंत्रियों के खीरी जाने पर सहमति बनी है। सिद्धू ने गिरफ्तारी दे दी है। उन्हें व कार्यकर्ताओं को सरसावा में रोक दिया गया है। एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम अखिलेश सिह, एसएसपी डा एस चनप्पा मौजूद हैं।

पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बस से लगा दी गई हैं। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके साथियों को बस में बिठाना शुरू किया।

फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस चौकी शाहजहांपुर में बैठाया गया है। इस दौरान एडीजी राजीव सब्बरवाल के साथ बातचीत चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रह हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की एडीजी के साथ वार्ता चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी जाने के लिए अडिग हैं।
पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की बैरिकेटिंग तोड़ने का प्रयास।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश