इस्लाम धर्म अपनाने वाले वीर सिंह ने 3 साल बाद की 'घर वापसी' फिर से अपनाया हिंदू धर्म।

इस्लाम धर्म अपनाने वाले वीर सिंह ने 3 साल बाद की 'घर वापसी' फिर से अपनाया हिंदू धर्म।

देवबंद: देवबंद क्षेत्र के बन्हड़ा खास गांव में 3 साल पहले अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने वाले वीर सिंह ने घर वापसी कर ली है, उसने इस्लाम धर्म को छोड़कर एक बार फिर हिंदू धर्म अपना लिया है।

वीर सिंह द्वारा धर्म परिवर्तन करने के बाद गांव में हुई पंचायत में लिए गए निर्णय के बाद वीर सिंह ने एक बार फिर हिन्दू धर्म अपना लिया है।

गौरतलब हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बन्हेड़ा खास निवासी अनुसूचित समाज के वीर सिंह ने तीन साल पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था। इसके बाद वह गांव से चला गया था। कुछ दिन पूर्व वह अपनी जमीन देखने गांव लौटा था। इसके बाद से वीर सिंह के धर्म परिवॢतत किए जाने का मामला गरमाया हुआ था। दस दिन पूर्व दोनों समुदाय के लोगों की पंचायत भी हुई थी जिसमें वीर सिंह ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाने की बात स्वीकार की थी।

परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ बाहरी लोगों पर धर्म परिवॢतत कराए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। गांव में भाईचारा बना रहा, इसके लिए दोनों समुदाय के लोग वीर सिंह को लगातार समझा रहे थे। इसके चलते वीर सिंह अपनी मर्जी से धर्म में वापस लौट आया। हिंदू धर्म में वापसी के लिए वीर सिंह का शुद्धिकरण कराया गया। ग्राम प्रधान डा. राव शारिक का कहना है कि इस मामले को लेकर बाहरी लोगों द्वारा सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों ने आपस में मिल बैठकर समाधान करा दिया।
वहीं इस मामले में एसडीएम देवबंद राकेश कुमार का कहना है कि दोनों तरफ के जिम्मेदार लोगों के बीच पंचायत के बाद मामला खत्म हो गया है अब कोई विवाद नहीं है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश