सालाना समागम के अंतिम दिन निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

देवबंद: पनियाली कासिमपुर स्थित गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब में बाबा अकाल पुरख सिंह जी की 55 वीं बरसी पर चल रहे वार्षिक समागम के आखिरी दिन नगर कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब की नई बिल्डिंग में रविवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें भाई महताब सिंह जालंधर वाले, बाबा अजीत सिंह नानकसर, दिनेश सिंह (लखनऊ), गुरविंदर सिंह पंछी (जगाधरी), जरनैल सिंह महक (देहरादून), मनिंदर सिंह (देहरादून) ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन की समाप्ति के उपरांत पंच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया जो गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापिस गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संगत पालकी साहिब के आगे झाड़ू लगाते हुए चल रही थी। मार्ग में संगत ने पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा कर पालकी साहिब का स्वागत किया। पंजाब से आई गतका पार्टी के नौजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। सिंघ ब्रदर्स लाईव डाट काम ने यू ट्यूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया। गुरूद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा रणजीत सिंह ने संगत को सफल आयोजन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शुगर मिल जीएम पुष्कर मिश्रा, रविंद्र सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, योगेश दहिया, मनजोत सिंह, अमनदीप सिंह जवांधा, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, काबल तोड़ सिंह, रविपाल सिंह, पवित्र सिंह प्रधान, गुरदीप सिंह, खुशप्रीत सिंह के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, देवबंद, मु.नगर, सहारनपुर से हजारों की संख्या में संगत शामिल रही।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश