शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मानव कल्याण मंच द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित, आयोजित समारोह में वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला।

देवबंद: नगर की अग्रणी समाज सेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार गोयल प्रधानाचार्य श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद , श्रीमती अर्चना शर्मा क्वालिटी कंट्रोलर द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, राजकुमार प्रधानाचार्य के ऐल जनता इंटर कॉलेज देवबंद,  
मनीष त्यागी प्रधानाचार्य सरस्वती शिव शिशु मंदिर, रेलवे रोड, देवबंद, गौरव अग्रवाल प्रबंधक वीके बालकुंज जूनियर हाई स्कूल को शाल ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व के एल जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया की शिक्षक दिवस भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को होता है, उसको ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
दूसरे अतिथि धर्मपाल महाजन पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद ने अपने संबोधन में बताया कि पुस्तके वह साधन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के मध्य पुल बनाने का कार्य करते हैं। यदि हमें दो संस्कृतियों का बेहतर संबंध बनाना है तो शिक्षा उसमें महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। शिक्षक अरुण कुमार गोयल ने बताया कि शिक्षक हमारे जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करते हैं जीवन में आने वाले संघर्षों का सामना करने के लिए हमें शिक्षक ही तैयार करते हैं।
मंच द्वारा सम्मानित किये गये शिक्षक राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक दिवस मूलतः इस लिए मनाया जाता है ताकि हम अपने सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट सकें।
श्रीमती अर्चना शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में अतुल्य योगदान देता है और कोई भी राष्ट्र तभी सुरक्षित होता है जब उसके शिक्षक योग्य हो। मनीष त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का योगदान ही है जो आज हमारा देश तेजी से सफलता के मार्ग पर अग्रसर है आज विश्व भर में भारतीय हर क्षेत्र में अपना नाम व अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गौरव अग्रवाल ने बताया कि आज हमारा देश जिस मुकाम पर है बिना शिक्षकों के हम यहां तक नहीं पहुंच सकते थे, तथा कहा कि मंच बधाई का पात्र है कि पिछले 27 वर्षो लगातार नगर में सेवा कार्य कर रहा है।
मानव कल्याण मंच महिला मंडल की संरक्षिका डॉ कांता त्यागी ने कहा कि एक शिक्षक दिये की तरह स्वयं को जलाकर एक विद्यार्थी को तैयार करता है। मंच सदस्या ममता वर्मा ने पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने मंच द्वारा किए गए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कहा जाता है कि मनुष्य की सबसे पहले गुरु उसकी मां होती है जो अपने बच्चों को जन्म देने के साथ साथ उनका पालन करती है जबकि शिक्षक उनको ज्ञान व शिष्टाचार सिखाता है। गुरु जीवन प्रदान करने के साथ-साथ जीवन के आधार का ज्ञान भी देता है l शिक्षक ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

मानव कल्याण मंच के वर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि आज सोशल मीडिया के दौर में शिक्षको का अध्यापन कार्य बहुत चुनौती भरा हो गया है, चुनौती के इस समय में भी शिक्षक अपना कार्य निडरता के साथ कर रहे हैं और इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। मंच महासचिव सुशील कर्णवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन राजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष 
प्रमोद मित्तल, नरेंद्र बंसल, राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप, श्रीमति मंजू शर्मा, सुशील कर्णवाल, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कुलदीप दीप, नंदकिशोर नागर, चंद्र प्रकाश गाबा , यश बंसल, अमित गर्ग, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, सुनील बंसल,विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।
महताब आजाद।

Post a Comment

0 Comments

देश