व्यापार मंडल और हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष और पुलिस चौकी प्रभारी को किया गया को सम्मानित।

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल और हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन कर डा. महेंद्र सैनी कोलगातार दूसरी बार भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष बनाने पर स्वागत किया गया। साथ ही कुशल कार्यशैली के लिए नगर की रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
बुधवार की रात रेलवे रोड स्थित एक सभागार में आयोजित हुए सम्मान समारोह का उद्घाटन व्यापारी नेता राजेश सिंघल ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की रीढ़ है। भाजपा सरकार ने व्यापारी वर्ग को अधिकतम संसाधन देने का प्रयास किया है। एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ अशोक सिसोदिया व कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया। कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह, संदीप शर्मा एड., मनोज सिंघल एड., उद्यमी अय्यूब बेग ने भी विचार रखें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल और हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने सभी का आभार जताया। अजय गर्ग, राजेश अजमानी, विजय सिंघल, जर्रार बेग, सुमित धवन, नितिन तायल, हिमांशु सिंघल, प्रदीप सिंघल, आयुष गुप्ता, नजम उस्मानी, सुलेमान फारुकी आढ़ती, फिरोज गौड़ आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश