दो हजार रुपए के नोट को वापिस लेने का फैसला देशहित में है, आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है: श्रीमति शुभलेश शर्मा।

देवबंद: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 2000 रू० के नोट वापसी फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीमति शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा ने कहा कि आरबीआई का ये फैसला देशहित में लिया गया है। इससे कालेधन तथा भृष्टाचार पर रोक लगेगी।
विगत घटनाओ में रिश्वतखोरो व भृष्टाचारीयो द्वारा 2000 रू० के नोट के दुरूपयोग करने के तथ्य सामने आने पर यह फैसला किया गया है जो स्वागत योग्य है। इससे घबराने और हडबडाने की जरूरत नही है क्योंकि आर बी आई के निर्देशानुसार समयबद्व तरीके से बैंक इसकी वापसी करा रहे है। इस फैसले से आम जनता को कोई नुकसान नही है। इससे सिर्फ रिश्वतखोरो व भृष्टाचारियो को परेशानी होगी और इसी लिये वह इसका विरोध कर जनता में भम्र फैलाने की कोशिश कर रहे है जिससे सचेत रहने की जरूरत है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश