देवबंद कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाया गया मकर सक्रांति का पर्व, अधिवक्ताओं ने वितरित किया खिचड़ी का प्रसाद।

देवबंद: कचहरी परिसर में मकर सक्रांति पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित कर पर्व की महत्ता बताई।
कचहरी परिसर स्थित बार रूम में सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में ठा. सुरेंद्रपाल सिंह एड. ने कहा कि मकर सक्रांति समरसता का प्रतीक पर्व है। बबल सिंह व सुरेश चंद त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न वस्तुओं को मिलाकर खिचड़ी बनाई जाती है। उसी तरह हमें मिलजुल कर आपस में प्रेम भाव से रहने का संदेश देना चाहिए। इस दौरान आदेश त्यागी, राम प्रताप सिंह, सियाराम त्यागी, अरविंद शर्मा, नरेश कुमार, ठा. रणवीर सिंह, राजीव अग्रवाल, राजेश शर्मा, अतुल चौधरी, ब्रज कौशिक, बालेश्वर व अंकित राणा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश