गर्भवती महिला ने पति सहित चार पर लगाया गैंगरेप का आरोप अदालत के आदेश पर चारों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज।

गर्भवती महिला ने पति सहित चार पर लगाया गैंगरेप का आरोप अदालत के आदेश पर चारों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज।
देवबंद: अदालत के आदेश पर पुलिस ने गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप करने तथा जान से मारने का प्रयास किए जाने के आरोप में महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वर्ष 2021 में उसकी शादी जनपद मुजफ्फरनगर के खालापार में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालिए उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने लगे। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वह तीन माह की गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि 2 अगस्त को वह अपने घर आ गई। जिसके बाद 16 अगस्त को पति अपने तीन दोस्तों के साथ उसे लेने आया तथा कार द्वारा उसे बड़गांव की ओर ले गए। जहां उन्होंने रास्ते में एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की नीयत से पति ने उसका गला दबाया और उसे मरा समझ कर फरार हो गए। बाद में उसने राहगीरों से मद्द मांगी और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश