नगर पालिका परिषद देवबंद की प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, सड़कों पर पसरा रहता है अंधेरा।

नगर पालिका परिषद देवबंद की प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, सड़कों पर पसरा रहता है अंधेरा।
देवबंद: नगर पालिका परिषद देवबंद की प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, नगर के गली मोहल्लों के अलावा मुख्य चौक चौराहों पर भी रात भर अंधेरा पसरा रहता है। जिसको लेकर पालिका के प्रति लोगों में रोष देखा जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा नगर में बड़े पैमाने पर प्रकाश व्यवस्था के दावे किए जाते हैं लेकिन दिन ढलते ही नगर के कितने ही गली मोहल्लों के साथ कई प्रमुख चौक चौराहों पर भी अंधेरा छाया रहता है, जिसके कारण चोरी की घटनाएं भी बढ़ती हैं। लोगों का कहना है कि एक बार लाइट खराब हो जाए या बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाए तो उसे शिकायत के बावजूद भी ठीक नहीं किया जा रहा है।
लोगों का ये भी आरोप है कि वार्ड सभासद और नगरपालिका के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत के बावजूद प्रकाश व्यवस्था को लेकर बेहतर बंदोबस्त नहीं किए जा रहे हैं। वही नगर में ईदगाह रोड सहित कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, सड़कों को लेकर भी लोगों में रोष देखा जा है।
पालिका ईओ का कहना है कि प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है।

रिर्पोट: रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश