सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना मुनव्वरा में मिला सोने का बड़ा भंडार, खुलेंगे विकास के नए रास्ते।

सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना मुनव्वरा में मिला सोने का बड़ा भंडार, खुलेंगे विकास के नए रास्ते।
नई दिल्ली: सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना मुनव्वरा में सोने और तांबे का बड़ा भंडार मिला है, इसकी जानकारी सऊदी अरब द्वारा दी गई है।
एक ट्विटर पोस्ट में सऊदी के भूगर्भविज्ञान सर्वे ने जानकारी दी है कि सोने के अयस्क के भंडार मदीना क्षेत्र के अबा अल-राहा क्षेत्र की सीमा में हैं। अधिकारियों ने बताया कि तांबे के अयस्क भी मदीना के अल मादिक इलाके में वादी अल-फारा में पाए गए हैं।  सोशल मीडिया पर सऊदी के जियोलॉजिकल सर्वे ने लिखा कि हमारी खोज के साथ, अब सऊदी अरब दुनिया के लिए और भी आकर्षक निवेश के अवसर  दे रहा है।" 
अल अरेबिया की खबर के अनुसार, नई खोज से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशक आकर्षित होंगे। इससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का विकास होगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि नए खोजे गए सोने और तांबे के अयस्कों के भंडार करीब  $533 मिलियन का निवेश आकर्षित करेंगे, इससे करीब 4000 नए रोज़गार पैदा होंगे।
सऊदी अरब में खनिज पदार्थों की करीब 5,300 जगहें हैं। इसमें कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने विज़न 2030 में खनन के विस्तार को एक अहम हिस्सा बताया है। इस साल मई में सऊदी अरब के इंडस्ट्री और मिनरल रिसोर्स मंत्रालय ने खनन क्षेत्र में $32 बिलियन का निवेश आकर्षित करने की योजना बनाई थी।

Saudi Arab Holy city of Medina Gold Copper Medina region Aba al-Raha Al-Madiq area Wadi Al-Faraa Mohammed bin Salman Vision 2030 

Post a Comment

0 Comments

देश