देवबंद में गणपति उत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया, गणपति का विसर्जन साखन नहर में किया गया।

देवबंद में गणपति उत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया, गणपति का विसर्जन साखन नहर में किया गया।
देवबंद:  गणपति जी की स्थापना के साथ गणपति उत्सव बहुत धूमधाम श्रद्धा व उल्लास के साथ 10 दिन तक दुर्गा कॉलोनी रेलवे रोड देवबंद पर चलता रहा । सभी भक्तजनों ने पूर्ण भक्ति भाव से भगवान गणपति जी का गुणगान किया। गणपति स्थापना के दसवें दिन आज अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति जी का विसर्जन देवबंद के निकट साखन नहर में किया गया
 आज प्रातः हवन पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हवन पूजा के मुख्य यजमान मनोज राणा और उनकी पत्नी तथा श्री अशोक पाल उनकी पत्नी रहे। हवन में संजय सलूजा ,रीटा सलूजा, अनीता सचदेव, राजू सचदेव, अशोक सलूजा, राजेश अनेजा, नवीन सचदेव मुकेश सचदेवा , सुखदेव कुमार, श्रीनिवास त्यागी, राजन छाबड़ा, लकी भाटिया, पुनीत छाबड़ा, पवन भाटिया, राजेश अजमानी, मोनिका गाबा सहीत बहुत सारे यजमान कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी भाजपा के नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, राजेश अनेजा ,राम मोहन सैनी, उमेश सैनी, सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। पूजा अर्चना का कार्य प्रतिदिन वैष्णो देवी मंदिर के पंडित मुकेश शर्मा जी शांडिल्य जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। हवन के पश्चात भंडारा किया गया बहुत भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात दुर्गा मंदिर से गणपति जी की विसर्जन यात्रा बहुत धूमधाम के साथ निकाली गई जो कि रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी, सुभाष चौक होते हुए सखन नहर पर पहुंची। वहां पर पूर्ण मंत्रोचार के साथ भगवान गणपति जी की प्रतिमा को नहर में विसर्जित किया गया ।इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ बप्पा को विदाई दी। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का व्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।

रिर्पोट: रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश